फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मनेठी तहसील की बदहाल व्यवस्था पर किसान यूनियन ने सौंपा ज्ञापन

Wed, 26 Aug 2026 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
मनेठी तहसील की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर सीटीएम जितेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपते यूनियन सदस्य। स्
विज्ञापन
रेवाड़ी। भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी का एक प्रतिनिधिमंडल मनेठी तहसील की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर सीटीएम जितेंद्र कुमार से मिला और ज्ञापन सौंपा। जिला प्रधान समय सिंह ने बताया कि तहसील में एक साल से कंप्यूटर खराब है सिसे किसानों को फंड निकलवाने और जमा करवाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तहसील में एक भी व्हीलचेयर काम करने की स्थिति में नहीं है। इसके अलावा किसानों को फोटो स्टेट करवाने के लिए निजी दुकानों पर निर्भर रहना पड़ रहा है, जहां संचालकों द्वारा मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि तहसीलदार की ओर से इन समस्याओं को दूर करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
प्रतिनिधिमंडल की शिकायत पर सीटीएम जितेंद्र कुमार ने समस्याओं का समाधान कराने के लिए सात दिन का समय दिया। यूनियन ने प्रशासन को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सात दिन में मनेठी तहसील की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो तहसील कार्यालय पर ताला लगाने का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी। इस मौके पर जिला उपप्रधान ओपी लोहाणा, सुजान सिंह सहित अन्य किसान नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें