फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के बजट में किसानों की पूरी तरह से की गई अनदेखी : रामकुमार

Wed, 04 Mar 2026 02:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन (एआईकेकेएमएस) के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की राज्यस्तरीय बैठक स्थानीय हुड्डा सिटी पार्क रोहतक में संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता संगठन के राज्य अध्यक्ष अनूप सिंह ने की।
विज्ञापन

इसका संचालन राज्य सचिव जयकरण ने किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कॉमरेड सत्यवान एवं महासचिव कॉमरेड शंकर घोष ने कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की किसान मजदूर विरोधी नीतियों के कारण मेहनतकश जनता के जीवन की समस्याएं दिनों-दिन बढ़ रही हैं।
रेवाड़ी से पहुंचे संगठन के प्रधान रामकुमार नीमोठ ने कहा कि हरियाणा के बजट में किसानों की पूरी तरह से अनदेखी की गई है। सरकार की कथनी व करनी में जमीन आसमान का अंतर है। जल भराव व अन्य फसल खराबे का मुआवजा गत कई सालों से बकाया पड़ा है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा किसानों को बोनस दिए जाने पर प्रतिबंध लगाने की स्थिति में प्रदेश बजट में बोनस देने की बात गांव पर नमक छिड़कने जैसी है। किसान मजदूर की रोजी रोटी पर सरकारों के इन ताबड़तोड़ हमलों के खिलाफ ताकतवर आंदोलन ही एकमात्र विकल्प है।
विज्ञापन

आंदोलन से ही तीन काले कृषि कानून रद्द करवाए थे और इसी रास्ते सरकार की खेती-किसानी विरोधी-नीतियों को वापस करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें