रेवाड़ी। बिठवाना अनाज मंडी के बाहर सोमवार को करीब 2 किलोमीटर तक लंबा जाम लगा रहा। इससे व्यवस्था बनाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
अनाज मंडी में गेहूं की आवक कम होने के कारण सरकारी खरीद शुरू नहीं हो पाई, जबकि जिले की बिठवाना मंडी तथा बावल और कोसली अनाज मंडी में सरसों की 5650 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी पर सरसों की खरीद जारी रही। सरसों की खरीद हैफेड की ओर से रोस्टर प्रणाली के तहत गांवों से आ रहे किसानों की जा रही है। हैफेड की ओर से खरीदी गई सरसों की साथ-साथ लिफ्टिंग भी की जा रही है। जिले की तीन अनाज मंडियों में सोमवार तक हैफेड की ओर से करीब 6573.52 एमटी सरसों की खरीद की जा चुकी है।
कोसली में 1130 एमटी और आवल अनाजमंडी में 682 एमटी सरसों की खरीद की गई। इसके अलावा नई अनाजमंडी में अब तक करीब 53 हजार क्विंटल सरसों की आढ़तियों के माध्यम से प्राइवेट खरीद हो चुकी है। सोमवार को हैफेड की ओर से गेहूं की खरीद की जानी थी, लेकिन गेहूं की आवक न के बराबर रही।
इस प्रकार की जाएगी गेहूं की खरीद
जिले की तीनों अनाज मंडियों में गेहूं की खरीद 2275 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से आढ़तियों के माध्यम से की जाएगी। रेवाड़ी अनाजमंडी में हैफेड की ओर से सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, मंगलवार, वीरवार और शनिवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से गेहूं की खरीद की जाएगी। बावल में वेयर हाउस कारपोरेश गेहूं की खरीद करेगा। कोसली अनाजमंडी में सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को हैफेड और मंगलवार, वीरवार व शनिवार को वेयर हाउस की ओर से गेहूं की खरीद की जाएगी।
इंसेट
ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर दें फसल खराबे की सूचना
एसडीएम विकास यादव ने कहा कि गांवों में 29 मार्च को हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि के कारण खराब फसलों की सूचना प्रभावित गांवों के किसान 6 अप्रैल तक ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर दे सकते हैं। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा भी किया है। एसडीएम ने बताया कि ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर आवेदन करने के लिए मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर फसल का दर्ज होना अनिवार्य है। पोर्टल के माध्यम से मुआवजा राशि पोर्टल पर उपलब्ध कराए गए काश्तकार के सत्यापित खाते में सीधे जमा कराई जाएगी। सभी तहसील अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ प्राप्त दावों को सत्यापित करने का कार्य समय पर पूरा करने के आदेश भी दिए है।
इंसेट
इस प्रकार रहेगा सरसों खरीद का रोस्टर
मंगलवार : अप्रैल को डोहकी, नयागांव, गिन्दोखर, हरजीपुर, ठोठवाल, दाना आलमपुर, नंगली गोधा, असदपुर, मालपुरा, डुमावास, कुतुबपुर जागीर, फिदेडी, रूध, कनूका, बालावास, सांझरपुर, मोहम्मदपुर, खरखडी, भडंगी, बिसोहा, भाकली, भुरियावास, बालधन कलां, बेरली खुर्द
बुधवार : आकेडा, खरखडा, खडगवास, बालावास अहीर, घुडकावास, मुण्ढलिया, खलीलपुरी, खोरी, चिमनावास, माखरीया, खण्डोडा, बहरामपुर भडंगी, कालडावास, आसरा का माजरा, धारण, चांदूवास, दखौरा, गढी, भुरथला, छव्वा, डहीना, दड़ौली,
वीरवार : धारूहेडा, महेश्वरी, भटसाना, रसगण, लाखनौर, अकबरपुर, नान्धा, बलवाडी, पीथडावास, बधराना, बेरवाल, चिरहाडा, रामसिंहपुरा, रसियावास, साबन, मुकन्दपुर बसई, गुजरवास, झाल, जाहिदपुर, कोसली, दिदौली, ढोकिया।
शुक्रवार : मौलावास, कान्हावास, बाम्बड, फतेहपुरी, मांढैया कलां, कालका, पैदयावास, शहबाजपुर, पांचौर, अलावलपुर, भाडावास, बनीपुर, बाधौज, किशनपुर, रायपुर, गुर्जर माजरी, जयसिंहपुर खेड़ा, झाड़ौदा, झोलरी, लुला अहीर, मलेशियावास, हालुहेड़ा, हांसावास।
शनिवार : मीरपुर, गोकलपुर, ततारपुर ईस्तमुरार, सुनारिया, पंचलई, बगडवा, सांपली, टींट, तिहाडा, नागंल उगरा, नांगल शहबाजपुर, नंगली परसापुर, अलावलपुर, जुड्ड़ी, कारोली, मुन्दड़ा, मुरलीपुर, बेरली कलां, बालधन खुर्द।
वर्जन
गेहूं की आवक मंडी में नामात्र हुई है। फिलहाल गेहूं की खरीद नहीं हुई है। सरसों की खरीद निरंतर जारी है।-प्रवीण, हैफेड, डीएम