फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान इकट्ठा होकर अपनी लड़ाई नहीं लड़ेगा तो सरकार मारने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कार्यकर्ताओं से रूबरू होने पहुंचे इनेलो प्रधान महासचिव चौधरी अभय चौटाला ने कहा कि अगर किसान इकट्ठा होकर अपनी लड़ाई नहीं लड़ेगा तो यह सरकार मारने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री बच्चों से पांच-पांच रुपए व किसानों से पांच किलो गेहूं कोरोना महामारी से लड़ने के लिए मांग रहे हैं। जबकि प्रदेश में शराब घोटाला हुआ उस पर पर्दा डालने का काम किया जा रहा है। वर्तमान सरकार ने प्रदेश में हुए धान घोटाले को दबा दिया है। वहीं इनेलो छोड़कर जजपा में गए कार्यकर्ता अब परेशान हैं, वापस आने पर उनका स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डीजल-पेट्रोल के दाम बुलंदियों को छू रहे हैं आम आदमी महंगाई से परेशान है। कर्मचारियों, व्यापारियों, युवाओं सहित हर वर्ग में सरकार के खिलाफ रोष है। सभी कार्यकर्ता सरकार की पोल खोलने का काम करें। उन्होंने कहा कि कुछ स्वार्थी व लालची लोगों के बहकावे में आकर जो साथी जजपा में चले गए थे आज वो सबसे ज्यादा परेशान हैं, वो फिर हमारे साथ आना चाहते तो पार्टी में उनका स्वागत है। प्रदेश के बड़े बड़े नेता उनके संपर्क में हैं, सही समय आते ही उनको भी पार्टी में शामिल कराया जाएगा।
ये लोग इनेलो में हुए शामिल
इस अवसर पर विक्रम सिंह पार्षद धारूहेड़ा, सुरेंद्र ढाणी सातों अनिल कुमार चांदावास, कुलदीप ढाणी राजपुरा, भूपेंद्र सिंह ,अनिल कुमार, सचिन ठाकरान, महेंद्र सिंह, सतबीर ठेकेदार, रविंद्र यादव खेल प्रकोष्ठ संयोजक बीजेपी, धर्मेंद्र यादव बोहतवास, मुकेश रानी, प्रवीण कुमार, तेजपाल, सुधीर राय सहित अन्य लोगों को इनेलो पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद:
इस अवसर पर हलका प्रधान रामकिशन छिल्लर, महिला प्रधान कमला शर्मा, एससी सेल के जिला संयोजक जगदीश प्रसाद डहीनवाल, बुद्धिजीवी सेल के जिला संयोजक संपतराम डहनवाल, युवा जिला प्रधान सरजीत महलावत, शहरी प्रधान वरुण गांधी, किसान सेल के जिला संयोजक सुमेर सिंह बणिपुर, कर्मचारी सेल के जिला संयोजक बीडी यादव, श्रमिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सतपाल यादव बिठवाना, बीसी सेल के जिला संयोजक सुबे सिंह प्रजापत, टपरीवास सेल के जिला संयोजक राजकुमार योगी, युवा शहरी प्रधान गौरव सैनी, जिला उपाध्यक्ष धर्मबीर गामड़िया, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र देशवाल, प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट रजवंत डहीनवाल, गोकल कारोली, आईएसओ प्रधान हितेश बेनीवाल, सुखिनन्द सुठाना सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें