बावल। आम आदमी पार्टी के नेता मुकेश रघुनाथपुरा ने गांव बनीपुर के किसानों से 28 जनवरी को जींद में होने वाली बदलाव रैली के लिए ग्रामीणों को आमंत्रित करने के लिए किसानों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को जाना।
किसानों ने बताया कि 2006 में सरकार ने किसानों को जमीन का बढ़ा हुआ मुआवजा और 33 साल तक बढ़ी हुई रॉयल्टी देने का वादा किया था। रॉयल्टी 15000 रुपये प्रति वर्ष देना तय हुआ था और साथ में 500 रुपये प्रति वर्ष बढ़ाकर देने का वादा किया था। वर्ष 2006 से लेकर 2018 तक रॉयल्टी दी इसके बाद रॉयल्टी बंद कर दी गई। जब सरकार ने किसानों का बढ़ा हुआ मुआवजा और रॉयल्टी देना बंद कर दिया तो किसानों ने जिला न्यायालय में अपना पक्ष रखा और जिला न्यायालय ने बढ़ा हुआ भूमि का मुआवजा व रॉयल्टी देने का फैसला किसानों के पक्ष में दिया। बाद में भूमि मुआवजा व रॉयल्टी मिलनी बंद हो गई। कहना है कि अगर सरकार ने आने वाले समय में किसानों की मांग को पूरा नही किया तो आम आदमी पार्टी भाजपा सरकार का पुरजोर विरोध करेगी। इस मौके पर रामसिंह प्रधान, लालाराम, महेंद्र ढिल्लन, विजय ढिल्लन, अशोक ढिल्लन, प्रीतम शर्मा, बृजेश, अशोक,अजीत और हरीश ढिल्लन सहित अनेक लोग मौजूद थे।