फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएपी की कमी से किसान परेशान : विद्रोही

Tue, 13 Oct 2026 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष वेदप्रकाश विद्रोही ने आरोप लगाया कि अहीरवाल क्षेत्र की मंडियों में बाजरे की एमएसपी पर खरीद नहीं हो रही है। भावांतर योजना के तहत खरीद व्यवस्था में खामियां हैं, जिससे किसानों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने के दावे करती है, लेकिन किसानों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। सरसों और गेहूं की बिजाई के लिए पर्याप्त डीएपी खाद उपलब्ध नहीं होने से किसान परेशान हैं। खाद की कमी के कारण उन्हें कालाबाजारी में महंगे दाम पर खाद खरीदने को मजबूर होना पड़ सकता है। उन्होंने सरकार से बाजरे की उचित खरीद और खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें