फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: किसानों ने सरकार से 60 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग की

Thu, 02 Apr 2026 03:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
मांगों को लेकर ज्ञापन देते किसान यूनियन। स्रोत : यूनियन
विज्ञापन
रेवाड़ी। भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी ने किसानों की समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और डीडीपीओ बंसल के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानों ने बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान पर चिंता जताई और जल्द राहत देने की मांग की। साथ ही हरियाणा सरकार से 60 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग की है ताकि किसानों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

जिला प्रधान समय सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण फसल पूरी तरह खराब हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को करीब 80 गांवों में ओलावृष्टि हुई जिससे किसानों की हालत और खराब हो गई। कई गांवों में 70 से 80 प्रतिशत तक फसल का नुकसान हुआ है।
किसान यूनियन ने मांग की है कि तीन दिन के अंदर गिरदावरी करवाई जाए और किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो यूनियन बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगी। इसके साथ ही यूनियन ने प्राइवेट लैब बंद कर सरकारी लैब शुरू करने की भी मांग उठाई।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला कार्यकारी प्रधान राजेंद्र कुमार गेरा, महिला जिला प्रधान मुन्नी बूढ़पुर, महिला उप प्रधान मनीषा यादव, सविता एडवोकेट, पूनम, ममता यादव, रोशन लाल दरोगा, शीशराम, राजकुमार, अभय सिंह चिहड़, लोकेश, सुरेश, राज सिंह ढिल्लों सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें