फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सुबह पहुंचे थे किसान, दोपहर बाद शुरू हुई खरीद

Wed, 02 Oct 2024 03:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 24रेवाड़ी। अनाज मंडी में बाजरा की खरीद करते एजेंसी के अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिले की नई अनाज मंडी में मंगलवार से बाजरे की खरीद शुरू हो गई। किसान सुबह 8 बजे ही फसल लेकर मंडी पहुंच गए थे लेकिन दोपहर बाद से बाजरे की खरीद शुरू हुई। ऐसे में किसानों को घंटों बाजरे की खरीद होने के इंतजार करना पड़ा।
नई अनाज मंडी में बाजरा खरीद के पहले दिन 273 किसानों के गेट पास कटे। नई अनाज मंड में करीब 6000 क्विंटल बाजरे की आवक हुई। देर शाम तक चली खरीद में 5 हजार क्विंटल बाजरा वेयरहाउस की तरफ से खरीदा गया। बुधवार को भी बाजरा खरीदा जाएगा। उम्मीद जताई गई है कि आने वाले दिनों में मंडी में किसानों की भीड़ जुटेगी। अभी बाजरे की कटाई चल रही है। ऐसे में एक सप्ताह तक मंडी में कम किसानों के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इस बार 64 हजार किसानों ने 2 लाख 18 हजार 336 एकड़ रकबे में बाजरे की फसल का पंजीकरण मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर कराया है। एमएसपी पर उनका ही बाजरा खरीदा जाएगा, जिन्होंने पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। फिलहाल अबतक मंडी में राजस्थान से ही बाजरे की आवक हो रही थी। अब स्थानीय बाजरा की आवक हो शुरू हो चुकी है। पिछले सीजन में 83500 हेक्टेयर में बाजरा बोया गया था जबकि इस बार 75 हजार हेक्टेयर में बाजरा बोया गया है।

उधर, मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि दो अक्तूबर तक मौसम परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है। इस दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे लेकिन मौसम खुश्क रहेगा और तापमान में हल्की वृद्धि होगी। ऐसे में किसानों बाजरे की फसल सुखकर थ्रेसिंग के लिए तैयार हो जाएगी। फसल सूखने केबाद मंडी में बड़े पैमाने पर बाजरे की आवक होगी।

फसल का भुगतान समय से करने के निर्देश

डीसी अभिषेक मीणा ने खरीफ सीजन की फसलों के खरीद प्रबंधों को लेकर विभिन्न खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि वह निर्धारित मापदंडों के अनुरूप किसानों की फसल की खरीद करें और तय समयावधि में फसलों का भुगतान सुनिश्चित करें। डीसी ने कहा कि किसानों को जहां पर भी कोई समस्या आती है तो जल्द उसका समाधान का प्रयास करें। कहा कि किसानों के लिए मंडी में अटल कैंटीन तथा पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था पुख्ता की जाए ताकि किसानों को कोई परेशानी ना हो।
विज्ञापन



डीएपी खाद के लिए कतार में लगे रहे किसान

रेवाड़ी। इन दिनों में फसल के लिए डीएपी खाद की जरूरत है। ऐसे में किसानों को डीएपी के लिए सुबह से ही कतार में लगना पड़ रहा है। नई अनाज मंडी में किसान डीएपी खाद लेने के लिए घंटों में मशक्कत करते रहे, जिस वजह से काफी परेशानी हुई। गर्मी में किसान लाइन में लगने के कारण प्रशासनिक व्यवस्था को भी कोर्स रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें