फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान सबसे बड़ा पुण्य का कार्य : प्रो. करण

Wed, 02 Oct 2024 03:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 14रेवाड़ी। ​​शिविर में रक्तदान करते हुए विश्वविद्यालय के प्रोफेसर। स्रोत: विवि
विज्ञापन
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में यूथ रेडक्रॉस और एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 95 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर का शुभारंभ अधिष्ठाता छात्र कल्याण विभाग प्रोफेसर करण सिंह ने किया।
विज्ञापन


इस दौरान प्रो. करण सिंह ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। रक्तदान करके हम किसी के जीवन दाता बन सकते है। कुलपति प्रो. जेपी यादव व कुलसचिव प्रो. प्रमोद कुमार ने रक्तदान शिविर कैंप के लिए यूथ रेड क्रॉस एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि लोकहित के लिए रक्तदान शिविर कैंप लगते रहने चाहिए। डॉ. भारती, सुशांत यादव ने रक्तदान करने वाले सभी विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों को जूस व फल वितरित किए। डॉ. तेजस्वी सीएचसी मीरपुर, महेंद्र एलटी, संजय कुमार, नरेश कुमार, गौरव यादव, अनिल कुमार को मोमेंटो और टी-शर्ट देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. महावीर बड़क, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. विजय हुड्डा, अनिल कुमार, संदीप कुमार उपस्थित रहे। एनएसएस के स्वयंसेवकों ने भगत सिंह चौक, मीरपुर पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया जिसमें स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें