फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: किसानों और मजदूरों ने श्रम नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन

Thu, 27 Nov 2025 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
डीआरओ प्रदीप देसवाल को मांगों का ज्ञापन सौंपते संगठन के पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। ट्रेड यूनियनों के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर नेहरू पार्क में किसानों और मजदूरों ने श्रम नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद डीआरओ प्रदीप देसवाल को मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन की संयुक्त अध्यक्षता सीटू नेता रामकुमार, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान धनराज, ग्रामीण सफाई कर्मचारी नेता सतीश अटक और रिटायर्ड कर्मचारी संघ के बाबूलाल ने की। कार्यक्रम का संचालन बलवंत सिंह और अजय कुमार ने किया।
संगठनों के नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार मजदूर, कर्मचारी और किसान विरोधी नीतियों को थोप रही है। उन्होंने कहा कि नए लेबर कोड मजदूरों को असुरक्षा और शोषण की ओर धकेलते हैं। कार्य समय 8 घंटे से बढ़ाकर 12 घंटे करना, 300 तक कर्मचारियों वाले उद्योगों में बिना सरकारी अनुमति छंटनी या तालाबंदी का अधिकार, फिक्स्ड टर्म रोजगार और सामाजिक सुरक्षा में कटौती मजदूरों के अधिकारों को खत्म करने जैसा है।
विज्ञापन

नेताओं ने महंगाई, स्मार्ट मीटर, कौशल निगम के तहत युवाओं का शोषण, खाली पदों पर भर्ती न होना, परियोजना वर्करों को स्थायी न करना समस्याओं को लेकर भी गुस्सा जताया गया।
ट्रेड यूनियनों ने मांग की है कि चारों लेबर कोड रद्द किए जाएं, श्रम कानूनों को सख्ती से लागू किया जाए, आउटसोर्सिंग व ठेका प्रणाली समाप्त की जाए, सभी कच्चे-पक्के कर्मचारियों और परियोजना वर्करों को नियमित किया जाए तथा न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये किया जाए।
प्रदर्शन में निर्माण मजदूर, औद्योगिक मजदूर, ग्रामीण सफाई कर्मचारी, स्कीम वर्कर्स, किसान, खेत मजदूर और विभिन्न विभागों के कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें