फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर मायूस होकर लौटे किसान नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। भाकियू चढ़ूनी समूह के जिलाध्यक्ष समय सिंह समेत अन्य किसान नेताओं को आज उस वक्त मायूसी हाथ लगी, जब वे उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग की अध्यक्षता में बुलाई गई बैठक में शामिल होने गए। इस बैठक में पिछले फसली सीजन में प्राकृतिक कारणों से फसलों को हुए नुकसान से संबंधित फसल बीमा मुआवजा दावा भुगतान कराए जाने के मामले पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

इस बैठक में किसान संगठन के सदस्यों ने मुआवजा नहीं मिलने का ठीकरा प्रशासन और संबंधित बीमा कंपनी के अधिकारियों के सिर फोड़ा तो जिला प्रशासन भी बीमा कंपनी के अधिकारियों के अलग खड़ा रहा। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ने बीमा कंपनी अधिकारियों को कहा कि किसानों को जल्द भुगतान कराया जाए। आश्वासन से काम नहीं चलेगा। उधर किसान पदाधिकारियों ने कहा कि अब उनके सब्र का बांध टूट रहा है। प्रशासन जल्द फसल बीमा मुआवजा दिलवाए।
बैठक में संबंधित बीमा कंपनी को यह चेतावनी दी गई कि अगर जल्द भुगतान नहीं किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी और लापरवाह अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। किसान नेत्री लक्ष्मीबाई लिसाना ने कहा कि सरकार ने मुश्तरका जमीन, जिस पर हमारे घर, प्लॉट, वन, पशुओं के बाड़े और ईंधन डालने की जगह बनी हुई हैं, जिनकी रजिस्ट्री भी हो चुकी हैं। लेकिन राजस्व रिकार्ड में ये शामलात हैं, सरकार इनको अपने कब्जे में लेना चाहती है, जो गलत है। इस बैठक में किसान नेता ईश्वर सिंह महलावत, डॉ. रोहताश, युवा प्रधान सवाचंद नंबरदार, भूपेंद्र राठी आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें