यशपाल खुद मशीन पर चढ़कर गेहूं की फसल डाल रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका हाथ मशीन में फंस गया और देखते ही देखते थ्रेशर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस बीच उन्हें संभलने का मौका ही नहीं मिला। जब तक आसपास मौजूद लोग मशीन को बंद करते, तब तक यशपाल गंभीर रूप से घायल हो चुके थे।
मशीन की चपेट में आने से उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीण भी मौके पर इकट्ठा हो गए। इस हादसे से परिवार का रो रोकर बुरा हाल है।
यूपी पुलिस में बेटा
यशपाल का एक लड़का व एक लड़की है, दोनों शादीशुदा हैं। बेटा यूपी पुलिस में कार्यरत है। किसान के नाम चार एकड़ जमीन है। वह बटाई पर लेकर भी फसल उगाते थे। कोसली थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि गांव खुर्शीदनगर में 69 वर्षीय किसान यशपाल गेहूं कढ़ाई करते मशीन में आने से मौत हो गई है।