संवाद न्यूज एजेंसी
धारूहेड़ा। औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा से एक 15 साल के लड़के का अपहरण की शिकायत परिवार ने दी है। परिवार के लोगों ने उसकी तलाश भी की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। सेक्टर-6 थाना पुलिस ने किडनैपिंग का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही लड़के की तलाश में दो टीमें भी रवाना कर दी है।
शेखर कुमार ने बताया कि आकेड़ा स्थित कर्णकुंज कॉलोनी में परिवार के साथ रहता है। उसका 15 वर्षीय बेटा गांव के ही सरकारी स्कूल में 9वीं कक्षा का छात्र है। रोजाना की तरह शेखर सुबह ड्यूटी पर चला गया। इसी दौरान उसे पता चला कि उसका बेटा घर से गायब हो गया है। सेक्टर-6 थाना पुलिस ने शेखर की शिकायत पर अपहरण का केस दर्ज कर लिया है।