फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 13 साल बाद परिवारों को मिला प्लॉटों पर कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। ग्राम पंचायत बिहारीपुर में करीब 13 साल से अपने प्लॉटों पर कब्जे का इंतजार कर रहे बीपीएल परिवारों को आखिरकार राहत मिली है। पात्र प्लॉट धारकों को उनके प्लॉटों का कब्जा दिलवाया गया।
विज्ञापन

कब्जा मिलने के बाद परिवारों ने सरपंच पूनम यादव और ग्राम सचिव का आभार जताया।
वर्ष 2013 में बीपीएल परिवारों के लिए प्लॉट काटे गए थे। हालांकि, पात्र परिवारों को लंबे समय तक इन प्लॉटों पर कब्जा नहीं मिल सका। प्लॉट धारकों ने समस्या के समाधान के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए। उनका कहना है कि लंबे इंतजार के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सरपंच पूनम यादव और ग्राम सचिव ने मामले को लेकर पहल की।
इसके बाद पात्र परिवारों को प्लॉटों का कब्जा दिलाया गया। कब्जा मिलने पर प्लॉट धारकों ने ग्राम पंचायत का आभार जताते हुए कहा कि लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हुआ है। उन्होंने अब प्लॉटों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग रखी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें