फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सीहा में मेला और भंडारा 4 जून को

Sun, 02 Jun 2024 04:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। दादूवाणी पाठ के शुभारंभ अवसर पर मौजूद महंत। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
डहीना। गांव सीहा में 4 जून को दादूपंथी ऐतिहासिक आश्रम में होने वाले वार्षिक संत सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर हैं। आश्रम के महंत रहे बाबा भगवानदास और महंत बाबा प्रेमदास की स्मृति में आयोजित इस संत सम्मेलन के अवसर पर वार्षिक मेले और भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

सिद्ध श्री योगिराज बाबा रामस्वरूप दास आश्रम के महंत बाबा नरोत्तमदास की देखरेख में 1 जून को दादूवाणी पाठ से इस आध्यात्मिक महोत्सव का शुभारंभ किया गया और सम्मेलन, मेले व भंडारे से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को विभिन्न प्रभार भी सौंपे गए। दादूवाणी पाठ के शुभारंभ पर महंत लालदास, धर्मदास, सरपंच प्रतिनिधि दीपक यादव, इकवेन्द्र यादव, कृष्ण शर्मा, संतश्री मधुसूदन स्वामी, बनवारीदास स्वामी, संत सावनदास, सहजदास स्वामी, तपस्वी गिरिराज दास स्वामी, सुशील शर्मा, नरेश शर्मा, लीलाराम चौहान आदि सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें