फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राजकीय महाविद्यालय को मॉडल संस्कृति महाविद्यालय का मिलेगा दर्जा

विज्ञापन
फोटो : 08रेवाड़ी। शहर के अग्रसेन चौक ​स्थित राजकीय महाविद्यालय। संवाद - फोटो : मौन रखते भाजपाई।
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले को जल्द ही एक मॉडल संस्कृति महाविद्यालय मिलेगा। उच्चतर शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। सभी राजकीय महाविद्यालयों और यहां पढ़ने छात्रों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी एकत्रित कर विभाग को भेजी गई है। हालांकि शहर स्थित राजकीय महाविद्यालय को मॉडल संस्कृति महाविद्यालय का दर्जा मिलना तय हो गया है। क्योंकि यह महाविद्यालय सरकार ने 14 मानकों को पूरा करने वाले सरकारी कॉलेजों को ही संस्कृति मॉडल कॉलेज बनाने का निर्णय लिया था। और यह कॉलेज सरकार के सभी मानकों को पूरा करता है। लेकिन अभी उच्च अधिकारियों की टीम महाविद्यालय में सुविधाओं की जांच करेंगी। इसके बाद महाविद्यालय को चयन कर मॉडल संस्कृति घोषित कर उसी अनुरूप वहां महाविद्यालय के भवन को विकसित किया जाएगा। गौरतलब है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बीते दिनों के बजट सत्र में घोषणा की थी कि हर जिले से एक राजकीय महाविद्यालय को माडल संस्कृति कॉलेज का दर्जा दिया जाएगा। उसी के बाद उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से कॉलेजों को मॉडल संस्कृति बनाने की कवायद शुरू की गई है। बता दें कि संस्कृति मॉडल कॉलेज बनने के बाद इसमें लैब, रिसर्च व छात्रों की जॉब प्लेसमेंट पर विशेष फोकस किया जाएगा। इसके अलावा महाविद्यालय के शिक्षकों के लिए रिसर्च व इनोवेशन का प्रबंध होगा। इस नए दर्जे के बाद कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र में दाखिला लेने वाले छात्रों के बीच और अधिक कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है।
विज्ञापन



छात्र-छात्राओं के लिए सुविधाओं का होगा विस्तार :
मॉडल संस्कृति कॉलेज में साइंस लैब, कंप्यूटर लैब, भाषा लैब, डिजिटल लैब, स्मार्ट क्लास रूम, स्मार्ट बोर्ड, डिजिटल लाइब्रेरी, ट्रैक स्पोर्ट्स, डे केयर फैकल्टी, आडिटोरियम, सोलर पैनल, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम और छात्रों के लिए अन्य विशेष फैकल्टी सुविधाओं की विस्तार किया जाना है।
- वर्जन :
सरकार की ओर से राजकीय महाविद्यालय कॉलेज को मॉडल संस्कृति महाविद्यालय के लिए चयन किया गया है। फिलहाल अभी उच्च अधिकारियों की टीम महाविद्यालय में सुविधाओं की जांच करेंगी। उसके बाद राजकीय महाविद्यालय को मॉडल संस्कृति महाविद्यालय का दर्जा मिलेगा व सुविधा का विस्तार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजबीर सिंह, प्रधानाचार्य, राजकीय महाविद्यालय रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें