फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेलसेवाओं के रद्द व आंशिक रद्दीकरण की अवधि बढ़ी

Fri, 30 Jan 2026 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल में कठुआ–माधोपुर (पंजाब) स्टेशनों के मध्य स्थित ब्रिज संख्या 17 पर तकनीकी समस्या के कारण कुछ ट्रेनें रद्द की गई थी। कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया था। अब इन ट्रेनों रद्द करने की अवधि अगले आदेशों तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

तकनीकी कारणों से उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित कई महत्वपूर्ण ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पूर्व ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।
शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन–भावनगर टर्मिनस ट्रेन 1 जून तक रद्द रहेगी। साबरमती–श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा ट्रेन जो 31 मई तक साबरमती से प्रस्थान करेगी, वह अमृतसर तक ही संचालित होगी। इस दौरान यह ट्रेन अमृतसर से श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
विज्ञापन

श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा–साबरमती ट्रेन 2 जून तक श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा के स्थान पर अमृतसर से ही संचालित होगी। यानी यह रेलसेवा जम्मूतवी से अमृतसर के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
साबरमती–जम्मूतवी रेलसेवा जो 30 मई तक साबरमती से प्रस्थान करेगी, वह फिरोजपुर कैंट तक ही संचालित होगी। इस अवधि में यह ट्रेन फिरोजपुर कैंट से जम्मूतवी के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
जम्मूतवी–साबरमती रेलसेवा 1 जून तक जम्मूतवी के स्थान पर फिरोजपुर कैंट से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा जम्मूतवी से फिरोजपुर कैंट के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें