फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रोज डे पर गुलाब के फूल देकर किया प्यार का इजहार

Sun, 08 Feb 2026 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रोज-डे के अवसर पर गुलाब का फूल खरीदता ग्राहक। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। वैलेंटाइन सप्ताह शनिवार से शुरू हो गया। पहले दिन शनिवार को रोज डे मनाया गया। इस दौरान नव दंपतियों ने एक-दूसरे को गुलाब के फूल भेंट कर प्यार का इजहार किया। मांग बढ़ने के कारण 40 रुपये पीस की दर से गुलाब के फूल बिके।
विज्ञापन

शहर में फूलों की दुकानों पर रंग-बिरंगे गुलाब के फूल सजे रहे। पहले दिन रोज-डे के अवसर पर लोग गुलाब के फूल खरीदते नजर आए। सुबह से शाम तक बाजारों, रेस्टोरेंट और पार्कों में लोगों का आना-जाना लगा रहा।
फूल विक्रेताओं का कहना है कि रोड डे पर लाल गुलाब की बिक्री सबसे ज्यादा हुई। नवविवाहित जोड़ों में रोज-डे को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।
पुरानी सब्जी मंडी का समीप फूलों का स्टाल लगाए दुकानदार मोहित ने बताया कि वैलेंटाइन का पहले दिन रोज डे पर गुलाब के फूलों की अच्छी बिक्री हुई है।
गुलाबी, लाल और पीले गुलाब की सबसे ज्यादा मांग रही। गुलाब की कीमत 40 रुपये से शुरू हो रही है। फूल विक्रेता जतिन ने बताया कि सामान्य दिनों में उनके पास 100 से 150 गुलाब का स्टॉक रहता है लेकिन रोज-डे को देखते हुए इस बार 300 से 400 फूल बेचे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस वर्ष फूलों के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है, जिससे ग्राहकों की संख्या में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें