अहीर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विद्यार्थी व स्टाफ। स्त्रोत: कॉलेज
रेवाड़ी। अहीर महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के तहत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में समूह गान कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुभारंभ प्राचार्य डॉ. नवीन तेवतिया की उपस्थिति में हुआ। विद्यार्थियों एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपक कुमार ने वंदे मातरम् के ऐतिहासिक महत्व, राष्ट्रीय भावना तथा स्वतंत्रता आंदोलन में इसके योगदान पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने सामूहिक गान के माध्यम से देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना व्यक्त की। सवांद
इस अवसर पर एंटी रैगिंग सप्ताह का भी शुभारंभ हुआ। समिति सदस्यों ने विद्यार्थियों को रैगिंग से दूर रहने तथा अनुशासन, सम्मान और सौहार्द बनाए रखने के लिए जागरूक किया। विद्यार्थियों ने रैगिंग विरोधी शपथ ली। वहीं, एम्पावर्ड यूथ, स्ट्रॉन्गर इंडिया अभियान के तहत कानूनी साक्षरता कार्यक्रम में डॉ. कविता यादव ने कानूनी अधिकारों एवं रैगिंग संबंधी प्रावधानों की जानकारी दी।