फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार एयरपोर्ट का नाम महाराजा अग्रसेन के नाम पर रखा तो जताया आभार

विज्ञापन
नई अनाजमंडी में लड्डू बांट कर खुशी मनाते अग्रवाल समाज के लोग। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। हिसार एयरपोर्ट का नाम महाराजा अग्रसेन के नाम पर रखने पर यहां के अग्रवाल समाज ने शहर की नई अनाज मंडी में शुक्रवार को लड्डू बांटकर खुशी मनाई। कार्यक्रम में महाराजा अग्रसेन स्कूल के प्रधान रत्नेश बंसल, वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष ब्रिजलाल गोयल, नगर पार्षद राजेंद्र सिंघल व लायंस क्लब के प्रधान राकेश गर्ग मौजूद थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज द्वारा हिसार जिले में बन रहे एयरपोर्ट का नाम महाराजा अग्रसेन के नाम पर रखे जाने की मांग की जा रही थी। महाराजा अग्रसेन एक युगप्रवर्तक थे और उन्होंने अपने विचारों एवं कर्मठता के बल पर समाज को एक नई दिशा दी। उनके कारण समाजवाद एवं व्यापार का महत्व सभी ने समझा। इसी कारण भारत सरकार ने 24 सितंबर 1976 को सम्मान के रूप में 25 पैसे के टिकट पर महाराज अग्रसेन की आकृति डलवाई व भारत सरकार ने 1995 में जहाज लिया, जिसका नाम अग्रसेन रखा गया था। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री मनोहरलाल के महाराजा अग्रसेन के नाम पर हिसार एयरपोर्ट का नाम घोषित करने पर उन्हें बहुत खुशी है। जिसके लिए समाज उनका आभार व्यक्त करता है। इस अवसर पर हेमंत सिंहल, संदीप गोयल, राधेश्याम मित्तल, विनयशील गोयल, राकेश गुप्ता एडवोकेट, एडवोकेट नितेश अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल, निशू गर्ग, विशाल अग्रवाल, प्रशांत सिंहल, सुनील गर्ग, सुनील गोयल, राहुल सिंघल, अंकित गर्ग व नरेश मित्तल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें