फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सरकार की तरफ से चलाई जा रही योजनाएं बताईं

Thu, 30 Jan 2025 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 10 सेक्टर-3 में महिलाओं की योजना के लिए आयोजित कैंप का दृश्य। स्रोत : प्र‌वक्ता - फोटो : कुरारा कस्बे में हाईवे किनारे अतिक्रमण हटाते नगर पंचायत कर्मी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से सेक्टर-3 में शिविर लगाया गया। इसमें महिलाओं के लिए सरकार की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। स्वयं सहायता समूह, बीमा सखी, लखपति दीदी, गृह लक्ष्मी योजना, आवास योजना, आयुष्मान कार्ड की चर्चा की गई। विधवा पेंशन, निराश्रित पेंशन के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन

एचपीपीए स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने कहा कि हरियाणा सरकार ने पिछले दस वर्षों में महिलाओं के लिए अंत्योदय के अनेकों कार्य किए हैं। लाखों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर गरीबी रेखा से ऊपर उठाया है। दिल्ली में भी दर्जनों योजनाएं भाजपा ने देने का वादा किया है और सरकार बनने पर उसको पूरा भी करेंगे। भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉ. कविता गुप्ता के नेतृत्व में दर्जनों महिलाएं दक्षिणी दिल्ली में चुनाव प्रचार कर रही हैं। कार्यक्रम में हेमलता यादव, स्वीटी सभरवाल, मालिनी कसेरा, पवित्रा,प्रीति, प्रमिला, रेनू, गीता यादव, रेखा देवी, सुदेश देवी, ज्योति यादव, कमला, मोनिका चौहान समेत अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें