कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित फैकल्टी सदस्य व वक्ता। स्त्ररोत: कॉलेज
रेवाड़ी। अहीर कॉलेज में टैक्स डिडक्टेड एट सोर्स (टीडीएस) विषय पर सेमिनार वीरवार को हुई। इसमें आयकर के अधिकारियों ने फैकल्टी के सदस्यों और प्रतिभागियों को आयकर अधिनियम के तहत टीडीएस के प्रावधानों, प्रक्रियाओं और नियमों के बारे में बताया।
सेमिनार में आयकर विभाग के मुख्य वक्ता ने टीडीएस की अवधारणा, इसकी कटौती के नियम, निर्धारित समय पर राशि जमा कराने, टीडीएस रिटर्न दाखिल करने और कर अनुपालन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
टीडीएस से संबंधित आम गलतियों और आयकर नियमों का समय पर पालन करने के महत्व पर भी प्रकाश डाला। वक्ता ने प्रतिभागियों को कर संबंधी प्रक्रियाओं की व्यावहारिक जानकारी देते हुए उनकी शंकाओं का समाधान किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को आयकर विभाग के अधिकारियों से सीधे संवाद करने और टीडीएस से जुड़े सवाल पूछने का अवसर मिला। यह सत्र ज्ञानवर्धक और संवादपरक रहा।
इससे प्रतिभागियों को कर कटौती और अनुपालन संबंधी प्रक्रियाओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिली।