विद्यार्थियों को जागरूक करती पुलिस टीम। स्रोत : पुलिस
डहीना। डहीना चौकी इंचार्ज एसआई विक्रम सिंह ने टीम के साथ गांव गोठड़ा टप्पा स्थित राजकीय विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को गुड टच-बैड टच, महिला विरुद्ध अपराधों और आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षा के उपाय बताए गए। एसआई विक्रम सिंह ने बताया कि महिलाएं 112 नंबर पर कॉल कर ट्रिप मॉनिटरिंग सुविधा प्राप्त कर सकती हैं। संवाद