राजकीय महाविद्यालय बावल में एबीवीपी इकाई के पदाधिकारी। स्रोत : संगठन
बावल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से राजकीय महाविद्यालय बावल में विद्यार्थी परिषद की इकाई का गठन किया गया। नगर मंत्री उर्वशी ने बताया कि भीम को महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष बनाया गया है। विजय, भूपेंद्र, शिवम और राजकमल को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रिया को इकाई मंत्री, जसवंत, साहिल और विजेंद्र को सहमंत्री बनाया गया। रिया को एसएफडी संयोजक, हिमांशी को एसएफएस संयोजक, संजना को आरकेएम संयोजक तथा जतिन को खेलो भारत संयोजक का दायित्व दिया गया। संवाद