फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जैन मंदिर में अतिशयकारी भक्तामर पाठ हुआ

Mon, 30 Sep 2024 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 14रेवाड़ी। रविवार को रेवाड़ी के दिगम्बर जैन मंदिर में भगवान आदिनाथ की आरती में भाग ले
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के बावल मार्ग स्थित दिगम्बर जैन भगवान आदिनाथ मंदिर में रविवार को भक्तामर पाठ का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने भाग लिया। इस दौरान जैन समाज के लोगों ने भगवान आदिनाथ के अतिशयकारी व संकट मोचक श्रीभक्तामर का पाठ किया। भक्तामर पाठ से सभी कष्ट व संकट दूर होते हैं और मनोकामना भी पूरी होती है। पाठ के समापन पर आरती की गई। पाठ मंदिर प्रबंधन समिति के सचिव दिनेश जैन व कविता जैन ने कराया। इस मौके पर दिनेश जैन लोहिया, पदम जैन, मुकेश जैन सर्राफ, शैलेश जैन, अशोक जैन, वरुण जैन शास्त्री, अजय जैन, बबीता जैन, रानी जैन, संजीव जैन, सुधा जैन, रजनी जैन उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें