धारुहेड़ा। कस्बे के सेक्टर-4 में एक मकान का ताला तोड़कर चोर आभूषण और 50 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-4 निवासी जितेंद्र ने बताया कि शनिवार को वह बेटे को टीका लगवाने गए थे। पत्नी ड्यूटी पर गईं थी। कुछ देर घर लौटे तो देखा कि घर के गेट का ताला टूटा है। अलमारी से 4 जोड़ी चांदी की पाजेब, 2 सोने के टाप्स, 2 सोने की अंगूठी, 1 डायमंड की अंगूठी, 1 सोने की पैंडेल, 1 चांदी की हाथफूल, 3 चांदी की अंगूठी, 1 चांदी का मंगलसूत्र सहित 50 हजार की नकदी गायब थी। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया है।