फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल का अधिक प्रयोग छीन रहा बच्चों का बचपन : दिनेश

Sat, 25 Jul 2026 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
राजकीय प्राथमिक पाठशाला नंबर दो में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उप​स्थित संस्था सदस्य व विद्यार्थ
विज्ञापन
रेवाड़ी। हमारा परिवार की ओर से राजकीय प्राथमिक पाठशाला नंबर दो में खेलेगा बचपन तो खिलेगा बचपन विषयक गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

इसमें दिनेश कपूर ने कहा कि मोबाइल फोन के अधिक प्रयोग से बच्चों का बचपन खो रहा है। मोबाइल फोन के अधिक प्रयोग से आंखों की बीमारी और चिड़चिड़ापन की समस्याएं बढ़ रही हैं। पहले बच्चे मैदानों में खेलते थे तो उनका स्वास्थ्य उत्तम रहता था।
स्कूल के इंचार्ज सूरज प्रकाश ने बताया कि वे बच्चों को विभिन्न गतिविधियों से स्वस्थ रहने की प्रेरणा देते हैं। मनोरंजक खेलों से उन्हें नई चीजें सिखाई जाती हैं। मेधावी विद्यार्थियों को साहित्य प्रदान किया गया।
विज्ञापन

शिक्षिका पूनम शर्मा, संगीता रानी और हिमांशु पिपलानी ने कार्यक्रम में सहयोग किया। यह पहल बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक गतिविधियों के लिए भी प्रोत्साहित करती है। इसका लक्ष्य बच्चों को एक स्वस्थ और सक्रिय जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। समाजसेवी सतपाल मेहंदीरत्ता ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें