फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आरयूबी निर्माण के लिए खोदाई का कार्य शुरू

Sat, 22 Jun 2024 03:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। भाड़ावास फाटक पर आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) और आरयूबी (रेलवे अंडरब्रिज) का निर्माण कार्य शुरू नहीं कराने पर लोगों ने धरने पर बैठने की चेतावनी दी थी। इसके बाद आरओबी और आरयूबी के निर्माण में तेजी आई है। आरयूबी के लिए भाड़ावास फाटक के पास खोदाई का कार्य शुरू करा दिया गया है। इस कार्य के चलते 26 से 27 जून को ब्लाॅक रहेगा जिससे रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
ओवरब्रिज बनाने का कार्य तेज गति से चल रहा है। मानसून आने का भी समय हो गया है। ऐसे में अगर बरसात होगी तो कामकाज प्रभावित हो जाएगा। बरसात होते ही यहां पर आसपास का पानी जमा हो जाएगा और पानी निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। हालांकि मौसम विभाग ने 27 जून के बाद बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

आरओबी का निर्माण कार्य सितंबर 2021 में शुरू किया गया था। इसे 18 महीने में बनाया जाना था लेकिन पौने तीन वर्ष बाद भी इसका निर्माण अधर में लटका है। इससे इस रास्ते से लगती 4 काॅलोनियों और 35 गांवों के लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

पिछले दिनों लोग जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल से मिले थे। उन्होंने रेलवे अधिकारियों से बात कर जल्द ही निर्माण पूरा करवाने का आश्वासन दिया था। पांच दिन पहले भाड़ावास फाटक पर धरना दिया गया था। तब रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव धरने पर पहुंचे थे और लोगों की समस्या सुनकर तुरंत जिला उपायुक्त से फोन पर बात की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें