फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: फोन पर झांसा देकर ठग लिए 82 हजार रुपये

Sat, 22 Jun 2024 03:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धारूहेड़ा। बजरंग नगर काॅलोनी निवासी एक व्यक्ति से 82 हजार रुपये की ठगी हुई है। पुलिस को दी शिकायत में बजरंग नगर काॅलोनी निवासी महेश कुमार ने बताया कि बुधवार शाम साढ़े 6 बजे उसे एक अनजान नंबर से उसके पहचान की आवाज में फोन आया। उसने बताया कि उसका लड़का आईसीयू में भर्ती है। फोन खराब होने के कारण वह किसी और के मोबाइल से फोन कर रहा है। उसे इलाज के लिए 35 हजार रुपये की जरूरत है। आरोपी के कहने पर कई बार अलग-अलग नंबरों पर पैसे भेज दिए। आरोपी जिस परिचित की आवाज में बात कर रहा था। उससे पूछा तो उसने इनकार कर दिया। बाद में पता लगा कि उसके साथ 82 हजार रुपये की धोखाधड़ी हो गई है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें