फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर व्यक्ति को खेल पर देना चाहिए समय : कैप्टन अजय सिंह

Sat, 08 Mar 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 29वार्षिक खेल प्रतियोगिता का समापन होने पर विजेताओं के साथ एक मंच पर आए पूर्व मंत्री
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। सहारनवास स्थित श्रीमती शांति देवी एजुकेशनल ट्रस्ट में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव और विशिष्ट अतिथि चेयरपर्सन शकुंतला यादव व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वामित्र यादव रहे। पूर्व मंत्री ने कहा कि सभी को खेल में थोड़ा समया देना चाहिए।
अतिथियों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया। कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि खेल प्रतियोगिता से जहां आपसी सामंजस्य से व एकता की भावना का विकास होता है, वहीं इससे समरसता तथा भाईचारे की भावना का विकास होता है। उन्होंने कहा भाग दौड़ भरी जिंदगी में हर व्यक्ति को थोड़ा समय खेलों को भी देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



चेयरपर्सन शकुंतला यादव ने कहा कि सभी विद्यार्थी अच्छा खेले। खेलने से शारीरिक और मानसिक दोनों तरह के फ़ायदे होते हैं। विश्वामित्र यादव ने कहा फोन को दूर कर सभी थोड़ा समय खेलों को अवश्य देना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें