कोसली। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को कोसली स्थित शहीद मेजर विकास यादव राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और राजकीय महाविद्यालय के परिसर में किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि एडीसी व स्वीप की नोडल अधिकारी अनुपमा अंजलि ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए एक-एक वोट कीमती है।
गांव भाकली में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां पंचायत प्रतिनिधियों ने एडीसी का स्वागत किया और विश्वास दिलाया कि मतदान के दिन कोसली उपमंडल की मताधिकार का प्रयोग करने हुए सक्रिय भागीदारी रहेगी। नुक्कड़ नाटक और गीत के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया
एडीसी अनुपमा अंजलि ने जिला के मतदाताओं को जागरूक करते हुए कहा कि देश के निर्माण व लोकतंत्र की मजबूती के लिए एक-एक वोट कीमती और जरूरी है। उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए सभी को मतदान करना चाहिए। लोकतांत्रिक देश में एक आम आदमी की सबसे बड़ी ताकत होती है उसका मताधिकार। इसका प्रयोग कर वह अपने लिए एक बेहतर सरकार के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में हर योग्य व्यक्ति को अपने मताधिकार का प्रयोग अनिवार्य रूप से करना चाहिए।