फोटो : पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में अध्यापकों को सम्मानित करते हुए एसडीएम विजय कुमार यादव।स्
कोसली। भाकली स्थित पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में वर्ष 2024-25 की बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर परिणाम दिलाने वाले शिक्षकों को वीरवार को एसडीएम विजय कुमार यादव ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सफल शिक्षक वही है जो बहुआयामी व्यक्तित्व का स्वामी हो। शिक्षण केवल पढ़ाने की कला नहीं बल्कि खुद जीवन भर सीखते रहने की कला है।
शिक्षक केवल कक्षा में पढ़ाने वाला नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ी को आकार देने वाला मार्गदर्शक होता है। उन्होंने यह भी कहा कि हर विद्यार्थी को अपने जीवन का एक लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य सुभाष चंद्र ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और कहा कि इस प्रकार के सम्मान से शिक्षकों का मनोबल बढ़ता है। वे शिक्षा के क्षेत्र में और उत्कृष्ट कार्य करते हैं।
इस अवसर पर एसडीएम ने शिक्षक सुमन यादव, मुकेश कुमार, धनेश मीना, मनोज कुमार, नंद कुमार यादव, पूनम कुमारी, मनीषा, निसार अहमद, अंजू और योगेश कुमार को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।