फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक मनुष्य अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लगाए : ओमप्रकाश

विज्ञापन
सैनिक स्कूल परिसर में पौधरोपण करते अर्ध सैनिक कल्याण मंत्री ओमप्रकाश यादव। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा सरकार में अर्ध सैनिक कल्याण विभाग के मंत्री ओमप्रकाश यादव ने आमजन का आह्वान करते हुए कहा कि जिस प्रकार शरीर को पोषण के लिए भोजन की आवश्यकता होती है, ठीक उसी प्रकार पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़-पौधों की आवश्यकता होती है। प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। वह सोमवार को गांव पाली-गोठडा में निर्माणाधीन सैनिक स्कूल परिसर में पौधरोपण करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पेड़ पौधों का होना बहुत जरूरी है। इसलिए हम सभी को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसका पालन-पोषण कर बड़ा करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पौधारोपण से जीवन दायनी ऑक्सीजन की प्राप्ति होती हैं। इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद रविंद्र यादव, जिला वन अधिकारी सुंदरलाल सांभरिया, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता आदित्य देशवाल सहित अन्य क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें