फोटो: 22रेवाड़ी। ग्रामीणों को संबोधित करते पूर्व मंत्री डॉ. एम.एल. रंगा। स्रोत: प्रवक्ता
बावल। कांग्रेस मांगे हिसाब कार्यक्रम के तहत डोर टू डोर अभियान में पूर्व मंत्री डॉ. एम.एल. रंगा ने बावल क्षेत्र के गांव बादोज व खिंजूरी का दौरा किया।
डॉ. एम.एल. रंगा ने कहा कि दस साल पहले कांग्रेस की सरकार में जो कार्य हुए भारतीय जनता पार्टी अपने दस सालों में नही कर पाई।सरकार में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार का बोल बाला रहा और आज हर वर्ग का व्यक्ति भाजपा से दुखी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गारंटी घोषणा पत्र गांव-गांव दिए जा रहे हैं। उनमें गैस के सिलेंडर के दाम कम करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, अग्निवीर योजना को समाप्त करने, महंगाई कम करने, ढ़ाई लाख खाली पड़े पदों को नियमित रूप से भरने की, खाद्य पदार्थों पर जी.एस.टी. हटवाने के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराया। इस अवसर पर बदन सिंह, बलवंत शर्मा, मांगेराम, आनन्द, रणसिंह, भूप सिंह, महेन्द्र सिंह फौजी, जुगलाल, सुरेश कुमार, अजीत कुमार, राहुल, लाला, बीर सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद