फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 3 साल बीतने के बाद भी आधा ही बना फ्लाईओवर

Mon, 12 Aug 2024 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 9रेवाड़ी। भाड़ावास रोड पर बने रहे फ्लाईओवर के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करवाने के लिए
विज्ञापन
रेवाड़ी। भाड़ावास रोड फ्लाईओवर करीब 3 साल बीतने के बाद भी सिर्फ आधा ही बना है। यह बात पूर्व जिला प्रधान सतीश यादव ने भाड़ावास रोड फ्लाईओवर के निर्माण में हो रही ढिलाई के संदर्भ में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन फ्लाईओवर के दोनों तरफ का रास्ता इतना चौड़ा भी नहीं है कि वहां से एक एंबुलेंस जा सके। हंसनगर, परशुराम कॉलोनी, रामपुरा, नई अनाज मंडी, कंपनीबाग, जाटूवास और भाड़ावास आदि आवासीय क्षेत्रों के लोगों ने पूर्व जिला प्रमुख सतीश यादव को भाड़ावास रोड पर बने रहे फ्लाईओवर के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करवाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री के नाम उन्हें ज्ञापन भी सौंपा।

सतीश यादव ने सरकार तथा प्रशासन को 15 अगस्त तक का समय दिया है। यदि अगर निर्माण कार्य में तेजी नहीं लाई गई तो स्वयं यहां धरने पर बैठेंगे। इस अवसर पर जाटूवास के पूर्व सरपंच करतार सिंह, लीलू, भाड़ावास रोड के प्रधान जसवीर सिंह, परशुराम कॉलोनी से बलबीर, मास्टर नवरत्न, जय सिंह चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें