फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक छोटा कार्यकर्ता भी ऊंचे पद पर पहुंच जाता : रोहतास

Mon, 04 Mar 2024 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष रोहतास सिंह वाल्मीकि ने भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम चौहान से सलाह लेकर कार्यकारिणी की घोषणा की। बताया कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है, जिसमें एक छोटा कार्यकर्ता भी ऊंचे पद पर पहुंच जाता है। प्रीतम चौहान ने नवनियुक्त पदाधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की नीति से अवगत कराया।
विज्ञापन

चौहान ने कहा कि केंद्र में मोदी और प्रदेश में मनोहर लाल के नेतृत्व में चल रही सरकार ने अनुसूचित वर्ग और अन्य गरीबों को ध्यान में रखकर कई योजनाएं चला रखी हैं। जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए रोहतास वाल्मीकि ने बताया कि धर्मेंद्र मोरवाल, निहाल सिंह, अंजना, राजेंद्र सिंह, दारा सिंह को जिला उपाध्यक्ष, गजे सिंह पूनिया और मनदीप सिंह को जिला महामंत्री, बबलू, भोम सिंह, राजकुमार, तारा चंद को जिला मंत्री, वीरेंद्र कोषाध्यक्ष, हरिओम इंदौरा सह कोषाध्यक्ष, बीरेंद्र पाल सिंह मीडिया प्रभारी, साहिल आईटी प्रमुख,सतबीर सह आईटी प्रमुख, धर्मेंद्र कुमार सोशल मीडिया एवं संजय सुधाकर सह प्रमुख बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें