फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को कौशल से जोड़कर तैयार करना जरूरी: प्रतिमा

Thu, 01 Oct 2026 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
दो दिवसीय एड्यु कांफ्रेंस अर्थमंथन को लेकर चर्चा करते। स्कूल
विज्ञापन
रेवाड़ी। शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं को कौशल से जोड़कर उन्हें भविष्य के लिए तैयार करना जरूरी है। यह बातें जैन पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य प्रतिमा शर्मा ने विद्यालय में आयोजित होने वाली दो दिवसीय एड्यु कांफ्रेंस अर्थमंथन की जानकारी देते हुए कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दो और तीन अक्तूबर को होने वाली कांफ्रेंस में 12 से अधिक विद्यालयों के विद्यार्थी विभिन्न विषयों पर मंथन करेंगे। मीडिया प्रभारी गोपाल शर्मा ने बताया कि अर्थमंथन केवल अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों तक सीमित नहीं रहेगा।
उन्होंने बताया कि इसके विभिन्न सत्रों में जीवन मूल्यों और तकनीक के बीच सामंजस्य सहित कई विषयों पर चर्चा होगी। कार्यक्रम प्रबंधन समिति के प्रधान सीए मोहित जैन के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। भारत सरकार के पूर्व सचिव अनिल स्वरूप सहित विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ इसमें भाग लेंगे।
विज्ञापन

तैयारियों का जायजा लेने वालों में उपप्रधान सीमा जैन, सचिव अमित जैन, प्रबंधक प्रवीण जैन, कोषाध्यक्ष सचिन जैन, शासकीय निकाय सदस्य विजय जैन, रविंद्र जैन, निपुण जैन, प्रद्युम्न जैन, उपप्रधानाचार्या विजय गुप्ता और अंकुर प्रभारी लीना मखीजा शामिल रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें