फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आज रात से दिल्ली में भारी वाहनों का प्रवेश बंद

Tue, 23 Jan 2024 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। देश की राजधानी दिल्ली में मनाए जाने वाले गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर दिल्ली में भारी वाहनों की एंट्री आज रात 10 बजे से 23 जनवरी दोपहर डेढ़ बजे तक के लिए बंद कर दी गई है। 25 जनवरी की रात 10 बजे से 26 जनवरी दोपहर डेढ़ बजे तक भी भारी वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन



राजधानी को रेवाड़ी के रास्ते जोड़ने वाले दिल्ली-जयपुर हाईवे को लेकर रेवाड़ी पुलिस की तरफ से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी गई है। एसपी दीपक सहारण ने बताया कि रेवाड़ी से गुरुग्राम, दिल्ली जाने वाले सभी भारी व्यवसायिक वाहनों का 22 की रात 10 बजे से 23 जनवरी समय दोपहर डेढ़ बजे तक जाना वर्जित रहेगा। एसपी ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आमजन को यात्रा के समय किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।




इन वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करें


इसी तरह 25 की रात 10 बजे से 26 जनवरी दोपहर डेढ़ बजे तक गणतंत्र दिवस समारोह समाप्ति तक दिल्ली में प्रवेश वर्जित रहेगा। इन दिनों में सड़कों के ऊपर वाहनों का दबाव अत्यधिक न हो, जिसके लिए पुलिस द्वारा जयपुर से दिल्ली, गुरुग्राम जाने वाले सभी भारी व्यवसायिक वाहनों को एनएच-48 (दिल्ली-जयपुर हाईवे) से एनएच-352 (झज्जर-रोहतक) हाईवे पर संगवाड़ी से डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन




इसके अलावा नारनौल से दिल्ली से जाने वाले भारी व्यवसायिक वाहन हरीनगर फ्लाईओवर से रेवाड़ी बाइपास होते हुए गोकलगढ़-बीकानेर से एनएच-352 (झज्जर-रोहतक) हाईवे का उपयोग करें। इसलिए दिल्ली एवं गुरुग्राम जाने वाले सभी भारी व्यवसायिक वाहन एनएच -352 (झज्जर-रोहतक) हाईवे का प्रयोग करें या दूसरे अन्य वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें