कोसली। भारत रक्षा मंच के बैनर तले प्रदेश मंत्री सुनीता गुड़ियानी की अध्यक्षता में गुड़ियानी गांव में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में पूरा बाजार बंद किया गया। हमले में मारे गए लोगों के लिए 2 मिनट की शोक सभा भी रखी गई। कहा कि जो हमला पर्यटकों पर हुआ, देश कभी नहीं भूलेगा। आतंकियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही पश्चिम बंगाल में हिन्दू के नरसंहार के लिए सीएम ममता बनर्जी के पुतले को फूंका गया। सभी क्षेत्र वासियों ने अपना रोष दिखाते हुए बढ़-चढ़कर प्रदर्शन किया। श्री राम वाहिनी की टीम भी साथ रही। इस अवसर पर रमेश मीणा, सरपंच नरेंद्र, रविंद्र प्रधान, सूरजभान, अशोक यादव आदि माैजूद रहे। संवाद