फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सही जांच, सही एंटीबायोटिक का करें इस्तेमाल : सीएमओ

Mon, 23 Nov 2026 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
लोगों को जागरूक करती विभाग की टीम। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में 24 नवंबर तक विश्व एंटीबायोटिक जागरूकता सप्ताह मनाया जाएगा। इस वर्ष की थीम एक स्वास्थ्य, एक प्रयास एंटी माइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) की रोकथाम अभी से है। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र दहिया ने सही एंटीबायोटिक दवाओं का इस्तेमाल करने की अपील की।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि एंटीबायोटिक दवाओं का इस्तेमाल केवल चिकित्सक की सलाह पर ही करें।
बिना जरूरत एंटीबायोटिक लेने और निर्धारित अवधि से पहले दवा बंद करने से एंटी माइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) की समस्या बढ़ सकती है। इसके कारण भविष्य में सामान्य संक्रमण का इलाज करना भी मुश्किल हो सकता है।
सोमवार को नागरिक अस्पताल रेवाड़ी में एंटीबायोटिक एवं अन्य एंटीमाइक्रोबियल दवाओं के अनावश्यक उपयोग को रोकने तथा इनके सही और जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग के प्रति पीएमओ डॉ. सुरेंद्र यादव ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों व आमजन को जानकारी देते हुए जागरूक किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एएमआर की रोकथाम के लिए सही जांच और सही एंटीबायोटिक का चयन बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि एएमआर की रोकथाम के लिए डॉक्टरों, मरीजों, किसानों, फार्मासिस्टों को मिलकर जिम्मेदारी निभानी होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें