फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटेगा, सफाई व्यवस्था सुधरेगी : विनीता पीपल

Sun, 17 May 2026 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कार्यक्रम में एक मंच पर आए मुख्य अतिथि व अन्य लोग। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था की ओर से पंजाबी धर्मशाला में आयोजित नए दौर में लिखेंगे हम मिलकर नई कहानी विषयक संगोष्ठी में नवनिर्वाचित चेयरपर्सन विनीता पीपल ने कहा कि शहर में अतिक्रमण हटाया जाएगा। सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मिलकर जनसमस्याओं का समाधान किया जाएगा। शहर के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने कहा कि रेवाड़ी की जनता ने भाजपा पर पूरा विश्वास जताया है। इसके लिए वह आभारी हैं। नव निर्वाचित चेयरपर्सन व पार्षदों की टीम शहर के चहुंमुखी विकास के लिए कार्य करेगी।
नई दिशा युवा मंच के प्रधान एडवोकेट निशांत यादव और संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने संगोष्ठी में भाग लिया। संस्था के प्रधान अरुण गुप्ता, उपप्रधान हेमंत ग्रोवर, पीओएसडी कुलदीप सोनी, डॉ. बलबीर अग्रवाल और परवीन ठाकुर ने कहा कि जनता ने सूझबूझ के साथ मतदान किया है। नगर, प्रदेश और देश में एक ही पार्टी की सरकार होने से विकास कार्यों में धन की कमी नहीं आएगी।
विज्ञापन

महिला संयोजक शशि जुनेजा, प्रधान निशा सीकरी, शिक्षाविद् मधु गुप्ता और पर्यावरण सेवी रीटा गेरा ने कहा कि संस्था के सभी सदस्य नगर की समस्याओं के समाधान में नई टीम का पूरा सहयोग करेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने देशभक्ति गीत ये देश है वीर जवानों का पर नृत्य का आनंद भी लिया।
इस अवसर पर उल्लेखनीय सेवाओं के लिए नवनिर्वाचित पार्षद चेतराम सैनी, सुषमा, पवन बठला, सत्यनारायण यादव, गुरदयाल नम्बरदार, राजेंद्र सिंह यादव, प्रो. सीएल सोनी और समाजसेवी राजेंद्र गेरा का सम्मान किया गया।
अतिथियों को मां दुर्गा, भगवान शिव और रामदरबार के चित्र भेंट किए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. देवेंद्र कुमार, सुदर्शन मेहंदीरता, पुलकित ग्रोवर, कपिल कपूर, प्रीति, ओजस्वी और पूर्वांशी ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें