फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों से हटाए कच्चे-पक्के कब्जे

Wed, 21 Sep 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
अवैध निर्माण ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पिछले दो दिनों से नगर परिषद के अधिकारियों के तेवर हर बार से जुदा दिख रहे हैं। जिन अवैध कब्जेधारियों को पिछले कई सालों से टस से मस नहीं किया जा सका था, मंगलवार को वह काम भोर होते ही शुरू हो गया। सुबह करीब छह बजे ही नगर परिषद के अधिकारियों ने बाजारों से अवैध्‍ा कब्जे साफ कर दिए।  कब्जे हटने की सूचना पर सुबह से ही व्यापारी भी मौके पर जाकर जाम हो गए।
विज्ञापन


हालांकि कब्जे हटने के बाद पंजाबी मार्केट, कायस्थवाड़ा में कब्जे सालों बाद हटे तो सड़कें कुछ यूं खुली दिखीं कि जहां से बाइक भी निकलनी मुश्किल थी, वहां ट्रैक्टर भी बेधड़क होकर आ जा सकता था। नप ईओ मनोज यादव के नेतृत्व में सुबह छह बजे से शुरू हुई कार्रवाई दोपहर बाद तक चली।
-----------
....तो 11 रुपये का चढ़ाऊंगा प्रसाद
सुबह सबसे पहले भाड़ावास गेट से घंटेश्वर मंदिर तक मुख्य सड़कों के कब्जे हटाए गए। इसी दौरान एक बुजुर्ग नप ईओ मनोज यादव के पास पहुंचा और कहा कि कई अधिकारी आए लेकिन अंदर बाजारों केे कब्जों में दफन हुई सड़कें कभी नहीं दिखाई दीं। साथ ही कहा कि अगर ईओ ये कब्जा हटवा दें तो वह 11 रुपये का प्रसाद चढ़ाएगा। इस पर ईओ ने बुजुर्ग को पंजाबी मार्केट समेत विभिन्न बाजारों के कब्जे हटवाने का आश्वासन दिया और फिर संकरे बाजारों में भी कब्जे हटाने की कार्रवाई शुरू हुई।
विज्ञापन


खुद नहीं हटाया तो तोड़ा सामान
नप ईओ और एमई अजय सिक्का ने दुकानदारों से खुद ही अपने कब्जे और सामान हटाने का आग्रह किया। लेकिन कई दुकानदार नहीं माने। इस पर जेसीबी की मदद से कई दुकानदार के नगर परिषद सीमा में रखे कब्जे के रूप में फर्नीचर और अन्य सामानों को तोड़ा गया। इस दौरान पंजाबी मार्केट, काठमंडी और कायस्थवाड़ा में कई बार दुकानदारों से बहस भी हुई।

कहा: नेता जी से कर लो बात, नहीं की
काठमंडी में एक व्यापारी ने  भाजपा के नेता जी से बात करने के लिए फोन लगाया और अतिक्रमण हटाने पहुंचे ईओ से बात करने को कहा। इस पर ईओ ने पहले कब्जा हटाने और बाद में कार्रवाई करने की बात कहते हुए फोन पर बात नहीं की। वहीं झज्जर चौक पर डॉ. आरबी यादव को भी कब्जे का नोटिस थमाते हुए कार्रवाई की।

नागरिक अस्पताल की दीवार से लगी जूस की दुकान तोड़ी
कब्जे हटाते हुए नगर परिषद की टीम नागरिक अस्पताल पहुंची। यहां अस्पताल की दीवार से सटकर टीनशेड से बनी जूस की दुकान तोड़कर खाली की गई। अस्पताल से जुड़े एक कर्मचारी ने दुकान के मालिकाना हक होने की बात देते हुए कागज होने की बात कही। लेकिन नप अधिकारियों ने कागज की ऑथेंटिसिटी नहीं होने की बात कहते हुए जूस की दुकान को तोड़ डाला।
विज्ञापन

वर्जन
शहर में किसी का भी, किसी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर परिषद की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
मनोज यादव, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें