फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्वरोजगार पर काम करने के लिए किया प्रोत्साहित

विज्ञापन
दीक्षांत समारोह में पहुंचे वीर कुमार यादव। स्रोत: स्कूल
विज्ञापन
कोसली। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कोसली में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में रेलवे बोर्ड के पूर्व सदस्य वीर कुमार यादव पहुंचे। छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आईटीआई का मुख्य उद्देश्य स्वरोजगार अपनाने पर जोर देना है। उन्होंने छात्रों को स्वरोजगार पर ही अधिक कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर संस्थान के प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना भी की। कार्यक्रम के दौरान गत वर्षो के उत्तीर्ण छात्रों को प्रमाण पत्र का वितरण कर उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर गांव नठेड़ा के सरपंच मनोज कुमार, संजय राव, संस्थान के अधीक्षक रमेश कुमार गर्ग, अनुदेशक सत्य प्रकाश, विजय कुमार, आदित्य व आईटीआई का समस्त स्टाफ भी उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें