रेवाड़ी। गांव बीकानेर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में साक्षरता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य मनोज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रवक्ता सोमबीर यादव ने नव भारत साक्षरता शपथ दिलाई।
प्राचार्य ने बताया कि घर-घर जाकर 15 वर्ष या अधिक आयु वर्ग के निरक्षरों की सूचना एकत्रित कर अध्यापकों तक पहुंचाना है। इससे 20 अप्रैल तक उल्लास एप पर पंजीकृत कर 200 घंटे की अनिवार्य शिक्षण अधिगम प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। अध्यापक मुकेश कुमार ने बताया कि साक्षरता कार्यक्रम प्रभारी प्रवक्ता नीतू कुमारी के नेतृत्व में सर्वे करने के लिए कक्षा 5 से 8 में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को स्वयंसेवी साक्षरताकर्मी और कक्षा 9 से 12 में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को स्वयंसेवी बक्सर सैनिक की भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर समस्त विद्यालय स्टाफ तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।