फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग

Wed, 10 Apr 2024 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। कोसली में निर्माणाधीन ओवरब्रिज। संवाद
विज्ञापन
कोसली। कोसली में 6 माह से ओवरब्रिज के निर्माण का कार्य बंद है। इससे लोगों में रोष है। कोसली में पिछले साल सितंबर में शहर में बने ओवरब्रिज को तोड़ कर दोबारा बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू हुई थी।
विज्ञापन

इससे लोगों के सामने उत्पन्न होने वाली समस्या से शहर के व्यापारियों ने प्रशासन को अवगत कराया था। मांग कि थी कि उन्हें बाजार में आने जाने के लिए रेलवे लाइनों को क्रास करने के लिए वैकल्पिक रास्ता दिया जाए। लोगों का कहना है कि सात से दस किलोमीटर दूरी तय करके बाजार में एक साइड से दूसरी साइड जाना पड़ रहा है। प्रशासन ने दावा किया था कि ओवरब्रिज के निर्माण के कारण कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

व्यापार मण्डल के प्रधान सुभाष गर्ग ने कहा कि विधायक बार-बार यही गुणगान करते हैं कि इस क्षेत्र का विकास केवल भाजपा राज में हुआ है। उन्होंने कहा कि यहां का जैसा भी टूटा फूटा ओवरब्रिज था, उससे काम चल रहा था। ओवरब्रिज को तोड़े 6 माह हो चले हैं, लेकिन सुध नहीं ली जा रही है। मांग है कि जल्द से जल्द ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू कराया जाए।
विज्ञापन


वर्जन
ओवरब्रिज का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा। इसके खंभों की जांच की गई थी। जांच रिपोर्ट में देरी के कारण समय लग रहा है।- विरेंद्र सिंह, एसडीओ, लोकनिर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें