फोटो: 01रेवाड़ी। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव को ज्ञापन सौंपते हुए यूनियन के पदाधिकारी। स्रोत:
- फोटो : संवाद
रेवाड़ी। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की सिंचाई व जल संसाधन ब्रांच व जिला इकाई ने विधायक लक्ष्मण यादव को ज्ञापन सौंपा। जिला प्रधान पवन यादव व जिला उपप्रधान भीम लाल की अध्यक्षता में दिए गए ज्ञापन में सरकार की तरफ से जारी पत्र एचकेआरएन कर्मचारियों की जगह पक्के कर्मचारियों को नियुक्ति देने के लिए व इनमें सिंचाई विभाग के एचकेआरएन के तहत कार्यरत सभी कर्मचारियों की सेवा लगातार जारी रखने की मांग पर जोर दिया गया व विधायक लक्ष्मण यादव ने संगठन को दिया है। संवाद