फोटो: 02रेवाड़ी। बावल में सब डिविजन कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे बिजली कर्मचारी। संवाद
- फोटो : मृतक रविंद्र कुमार।
संवाद न्यूज एजेंसी
बावल। बिजली निगम यूनियन से जुड़े कर्मचारियों का धरना सब डिवीजन कार्यालय पर दूसरे दिन भी जारी रहा। इसकी अध्यक्षता यूनिट प्रधान मयंक राव ने की।
इस मौके पर अमरजीत, दिलबाग ने बताया कि विभाग में कर्मचारियों की कमी के चलते वर्क लोड बढ़ रहा है। फील्ड में काम करने वाले कर्मियों को दफ्तर में काम पर लगाया गया है। तकनीकी स्टॉफ की कमी के कारण कर्मियों और लोगों को परेशानी हो रही है। कर्मियों ने कहा कि तकनीकी कर्मचारियों की कमी है, जिससे फील्ड में काम करने वाले कर्मचारियों को रोक लिया, इससे गावों में लोगों की शिकायतें बढ़ने लगी है। विद्युत से जुड़ी शिकायत पूरी नहीं होने से लोगों में भी नाराजगी है। स्टॉफ तो पूरा किया जाए। मांग की गई है कि फील्ड में काम करने वाले कर्मियों को उनके निर्धारित काम पर भेजा जाए। विभाग के कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की और कहा जब तक स्टॉफ को पूरा नहीं करेंगे धरना होता रहेगा। संजीव कुमार, जिले सिंह, दिलबाग, नरेश, धर्मबीर ,विष्णु लाइनमैन, पवन कुमार सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।