फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मुख्य सफाई निरीक्षक से मारपीट के विरोध में कर्मचारियों की हड़ताल शुरू

Sat, 27 Jun 2026 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
धरनास्थल पर पहुंची पुलिस की टीम। संवाद
विज्ञापन
भिवाड़ी। नगर परिषद में मुख्य सफाई निरीक्षक दिनेश कुमार मीणा से मारपीट के विरोध में शनिवार से कर्मचारियों ने हड़ताल और धरना शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने 24 घंटे बीतने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

विवाद कचरा डंपिंग में अनियमितताओं को लेकर शुरू हुआ था। मुख्य सफाई निरीक्षक दिनेश कुमार मीणा इन अनियमितताओं को रोकने का प्रयास कर रहे थे तो ऑटो टिपर चालक ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर उनके साथ हाथापाई की। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं तथा एससी-एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली। कर्मचारियों ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। डीएसपी कैलाश चौधरी ने बताया कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें