मांगों को लेकर प्रदर्शन करते नेशनल हेल्थ मिशन के कर्मचारी। स्रोत : कर्मचारी
रेवाड़ी। हरियाणा में नेशनल हेल्थ मिशन के कर्मचारियों ने लगातार तीसरे दिन भी सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक कार्य बहिष्कार रखा। बीते तीन महीने से वेतन नहीं मिलने के विरोध में यह आंदोलन तेज़ होता जा रहा है।
राज्य के सभी सब सेंटर पीएचसी और सीएचसी और सिविल अस्पतालों में दो घंटे तक सभी सेवाएं ठप रहीं। केवल आपातकालीन सेवाएं और डिलीवरी जैसी अति आवश्यक सेवाओं को इससे बाहर रखा गया।
कर्मचारियों का कहना है कि इस स्थिति की पूरी जिम्मेदारी सरकार की है जो समय पर वेतन जारी करने में विफल रही है। कर्मचारियों ने साफ किया है कि यदि जल्द वेतन रिलीज़ नहीं किया गया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।