फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आंगन मिलन कार्यक्रम में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर दिया जोर

Wed, 07 Oct 2026 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। गांव कान्हड़वास, जाहिदपुर और भूरथला में आंगन मिलन सेवा संकल्प कार्यक्रम के दूसरे दिन आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुपरवाइजर संतोष, सुशीला यादव और सुजीता कुमारी ने की।
विज्ञापन

कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर अमन यादव ने माताओं को एनीमिया के प्रति जागरूक करते हुए नियमित दवा लेने और पौष्टिक आहार अपनाने की सलाह दी। इस दौरान माताओं और बच्चों के हीमोग्लोबिन की जांच की गई। सुपरवाइजर संतोष ने गर्भवती महिलाओं को समय पर स्वास्थ्य जांच कराने तथा बच्चों का हर माह वजन और लंबाई मापने की जानकारी दी। उन्होंने विभागीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया।
कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया गया। पर्यावरण संरक्षण के लिए आंगनबाड़ी केंद्र में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधा लगाया गया। इस अवसर पर डॉक्टर जयवीर, सरपंच रामकला, मीनाक्षी देवी, एएनएम मुन्नी देवी सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें